कोटालपोखर : फरक्का-कोटालपोखर मुख्य पथ के जीवनपुर गांव के समीप एक 12 चकिया ट्रक डब्ल्यूबी/61/1455 से बुधवार की संध्या सात बजे नकाबपोश अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर ट्रक से लूटपाट किया.
ट्रक मालिक गुप्तेश्वर तिवारी ने बताया कि उनका ट्रक जैसे ही जीवनपुर गांव के बाहर निकला पहले से घात लगाये अपराधियों ने चालक से मारपीट की और चार हजार रुपये नकद लूट कर फरार हो गये. मामले को लेकर कोटालपोखर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
उच्चकों ने उड़ायी सोने की चेन : तीनपहाड़ . तीनपहाड़ निवासी गुलशन आरा अपने परिवार के साथ सियालदह वाराणसी एक्सप्रेस से दक्षिणोश्वर से तीनपहाड़ आ रही थी. रामपुरहाट से गाड़ी चलने के बाद उच्चकों ने लगभग सवा भर सोने की चेन छिन ली. घटना की जानकारी पीड़िता के पति जाकिर हुसैन ने दी.
