डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा में छात्राओं का परचम

साहिबगंज : झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद झारखंड आइटीआइ से डिप्लोमा प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा में साहिबगंज जिले के राजस्थान इंटर विद्यालय की छात्राओं ने अपना परचम लहराया. परीक्षा में सफल 19 छात्राओं में साहिबगंज जिले की 12 छात्राओं ने कब्जा जमाया. राजस्थान इंटर विद्यालय के व्यवसायिक शिक्षा के प्रभारी शिक्षक सह अनुदेशक इडीए के मृणाल […]

साहिबगंज : झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद झारखंड आइटीआइ से डिप्लोमा प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा में साहिबगंज जिले के राजस्थान इंटर विद्यालय की छात्राओं ने अपना परचम लहराया. परीक्षा में सफल 19 छात्राओं में साहिबगंज जिले की 12 छात्राओं ने कब्जा जमाया.

राजस्थान इंटर विद्यालय के व्यवसायिक शिक्षा के प्रभारी शिक्षक सह अनुदेशक इडीए के मृणाल कांत सिंह ने कहा कि यह हमारे विद्यालय जिले के लिए गौरव की बात है कि राज्य भर के 19 छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना किया.

इस अवसर पर राजस्थान इंटर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बासुकीनाथ यादव, प्रयोगशाला सहायक रामचंद्र यादव, अनुदेशक सेग्रीकल्चर विभाषचंद्र चौधरी, सहित सफल छात्र कंचन कुमारी, पूजा कुमारी, शशि कला कुमारी, नईमा खातून, पूजा मिश्र, पूजा कुमारी, रौशन जहां, सिमपी कुमारी, आरती कुमारी, मौसम कुमारी, आरजू कुमारी, नसीमा खातून उपस्थित थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >