शहीदों को नमन

साहिबगंज : बुधवार सुबह शहीद राजीव कुमार शर्मा व संतोष मंडल का पार्थिव शरीर साहिबगंज पहुंचा. शहीदों के अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ जुटी थी. शहीद संतोष के पैतृक घर सकरीगली में घटना के बाद से ही सन्नाटा पसरा था. बुधवार को पार्थिव शरीर पहुंचने पर भी मौजूद भीड़ सन्नाटे को नहीं तोड़ पा […]

साहिबगंज : बुधवार सुबह शहीद राजीव कुमार शर्मा व संतोष मंडल का पार्थिव शरीर साहिबगंज पहुंचा. शहीदों के अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ जुटी थी. शहीद संतोष के पैतृक घर सकरीगली में घटना के बाद से ही सन्नाटा पसरा था. बुधवार को पार्थिव शरीर पहुंचने पर भी मौजूद भीड़ सन्नाटे को नहीं तोड़ पा रही थी.

हर तरफ रोने व चीखने की आवाज आ रही थी. घटना के बाद से ही संतोष मंडल के घर पर लोगों का जुटना शुरू हो गया था. मंगलवार को रात भर उनके घर पर लोग जमे रहे. शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही सबकी आंखें नम हो गयीं. गमगीन भीड़ हैरत में थी. कम उम्र में शहीद होने पर सभी सकते में थे. भीड़ का हर एक चेहरा शहीद संतोष के अंतिम दर्शन को आतुर थे.
– रबनवाज/अभिमिलेख –

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >