लचर विद्युत व्यवस्था को लेकर होगी भूख हड़ताल

कोटालपोखर : श्रीकुंड क्षेत्र में अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है. उपभोक्ता संघर्ष समिति गुमानी के बैनर तले विद्युत व्यवस्था को सही करने की माग को लेकर 27 जून को धरना-प्रदर्शन किया गया था. लेकिन अभी तक आपूर्ति सही नहीं की गयी है. जिसको लेकर उपभोक्ताओं में रोस व्याप्त है. उपभोक्ता […]

कोटालपोखर : श्रीकुंड क्षेत्र में अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है. उपभोक्ता संघर्ष समिति गुमानी के बैनर तले विद्युत व्यवस्था को सही करने की माग को लेकर 27 जून को धरना-प्रदर्शन किया गया था.

लेकिन अभी तक आपूर्ति सही नहीं की गयी है. जिसको लेकर उपभोक्ताओं में रोस व्याप्त है. उपभोक्ता संघर्ष समिति के अध्यक्ष मो हैदा व उपभोक्ता रियाज राजा ने बताया कि धरना के बाद भी विद्युत आपूर्ति ठीक नहीं किये जाने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

अगर विभाग ऐसे ही उपभोक्ताओं की उपेक्षा करता रहा तो आंदोलन को और भी तेज करते हुए भूख हड़ताल किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >