हूल दिवस आज, भोगनाडीह में जुटेंगे दिग्गज

बरहेट (साहिबगंज) : 158वां हूल दिवस पर आयोजित राजकीय मेला परिसर सज-धज कर तैयार है. 30 जून को सिदो-कान्हू की जन्म स्थली भोगनाडीह में केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया है. कार्यक्रम के पूर्व संध्या पर शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लेने आइजी डा अरुण […]

बरहेट (साहिबगंज) : 158वां हूल दिवस पर आयोजित राजकीय मेला परिसर सज-धज कर तैयार है. 30 जून को सिदो-कान्हू की जन्म स्थली भोगनाडीह में केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया है.

कार्यक्रम के पूर्व संध्या पर शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लेने आइजी डा अरुण कुमार उरांव भोगनाडीह पहुंचे. आइजी डा उरांव ने भोगनाडीह में बन रहे सरकारी मंच, हेलीपैड व पूरे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया.

झामुमो निकालेगा मशाल जुलूस, कांग्रेसी करेंगे पदयात्रा : झामुमो ने हूल दिवस पर मशाल जुलूस निकाले जाने की तैयारी किया है.

इस दौरान हाथी घोड़ों से सुसज्जित भव्य झांकी का भी प्रदर्शन किया जायेगा. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक हेमलाल मुमरू ने बताया कि पचकठिया से झामुमो द्वारा निकाली जाने वाली मशाल जुलूस ऐतिहासिक होगा. मौके पर पूर्व उपमुख्य मंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य दिग्गज उपस्थित होंगे.

वहीं कांग्रेस द्वारा आयोजित पदयात्रा में प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, पूर्व स्पीकर आलमगरी आलम सहित अन्य उपस्थित होंगे. जबकि भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय, गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे, राजमहल सांसद देवीधन बेसरा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत ओझा, राजमहल विधायक अरुण मंडल सहित अन्य मौजूद रहेंगे.

केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश भी आयेंगे, आइजी ने लिया जायजा

जयराम व बीके हरि पहुंचे, भोगनाडीह जायेंगे

रांचीत्नकेंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश 29 जून की रात रांची पहुंचे. उनके साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बीके हरि भी आये. 30 जून को ये लोग हेलीकॉप्टर से भोगनाडीह जायेंगे. वहां से सड़क मार्ग से पचकोठिया जायेंगे, जहां हूल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. श्री रमेश सिद्दो-कान्हो के जन्म स्थली भी जायेंगे. फिर हेलीकॉप्टर से पाकुड़ जायेंगे. रात में रांची लौट दिल्ली चले जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >