Sahibganj: बंद पड़े 20 नंबर खदान में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sahibganj: साहिबगंज में बंद पड़े 20 नंबर खदान में डूबने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

Sahibganj (मंडरो): मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के 20 नंबर बंद पड़े खदान में रविवार को नहाने के दौरान डूबने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान महादेवरण गांव निवासी जगलाल चौधरी के पुत्र सुमन चौधरी (17 वर्ष) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, सुमन चौधरी अपने कुछ दोस्तों के साथ बंद पड़े 20 नंबर खदान में नहाने गया था. इसी दौरान वह खदान के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी फोन के माध्यम से परिजनों को दी गयी. सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद किशोर को पानी से बाहर निकाला. हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. मां, पिता जगलाल चौधरी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जबकि सुमन अपने घर में तीन बहन पर मात्र इकलौता पुत्र था. वहीं इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

बंद खदानों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने बंद पड़े खदानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से ऐसे खतरनाक स्थलों की घेराबंदी कराने तथा चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके. इधर घटना की जानकारी मिलने के पश्चात मिर्जाचौकी थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी.

ये भी पढ़ें…

साहिबगंज: राजमहल में भाइयों के बीच हुआ जमीन विवाद, मारपीट में बुजुर्ग की मौत

साहिबगंज सड़क हादसा: फरक्का से लौट रहे एक ही परिवार के 3 लोगों की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >