साहिबगंज : छह महीने में कम से कम एक बार मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण का कार्य जरूर होना चाहिए. यह बात जिले के उप विकास आयुक्त इकबाल आलम अंसारी ने सोमवार को सिदो कान्हू सभागार में दो दिवसीय मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण प्रशिक्षण व जनसंवाद कार्यक्रम में कही.
उन्होंने कहा कि मनरेगा अधिनियम के तहत सामाजिक अंकेक्षण संपादन के लिए कार्य तालिका डीसी के निर्देश पर जारी कर दी गयी है. जबकि सामाजिक लेखा परीक्षा की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है.
समिति का होगा गठन
उन्होंने कहा कि शिकायत रजिस्टर, कार्रवाई रिपोर्ट व अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराये जाये. इसके लिए जरूरी है कि कार्रवाई की जाये. अंसारी ने कहा कि प्रत्येक ग्राम सभा का सामाजिक अंकेक्षण के लिए ग्राम सभा एवं सामाजिक अंकेक्षण समिति का गठन मनरेगा कर्मियों के बीच किया जायेगा.
