पतना : रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिग्घी चौक के समीप तेज रफ्तार से भाग रहे बोलेरो को पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. रांगा थाना प्रभारी डॉ अजय कुमार ने बताया कि राजमहल के असलम अली, नवाज अली शेख, सफीउद्दीन शेख व मो नसीर के खिलाफ डकैती की योजना बनाने का आरोप है.
इसे लेकर कांड संख्या 51/13 दर्ज किया गया है. साथ ही असलम अली को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया. जबकि तीन आरोपी फरार बताये जा रहे हैं. ज्ञात हो कि रविवार को तेज गति से भाग रहे एक बोलेरो को राधानगर थाना में रोकने का प्रयास किया गया था, लेकिन वे बच निकले थे.
दिग्घी चौक के समीप स्थानीय लोगों के मदद से इस वाहन को पकड़ा जा सका था. इस बोलेरो में पांच गोली मैगनीज के साथ गैस कटर का समान भी मिला है. रांगा थाना प्रभारी मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है. साथ ही थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस के गिरफ्त से बाहर सभी आपरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा.
