एचडीएफसी के शिविर में 15 लोगों ने किया रक्तदान

कलिंगा होटल में एचडीएफसी बैंक द्वारा शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

साहिबगंज.कलिंगा होटल में एचडीएफसी बैंक द्वारा शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएस डॉ रामदेव पासवान ने दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में कुल 15 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसमें एचडीएफसी बैंक के सभी कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सीएस ने सभी रक्तदाताओं को टी-शर्ट व टोपी देकर सम्मानित किया. समाज सेवा में सक्रिय रहने की अपील की. शिविर में शाखा प्रबंधक मनोज ओझा, सब्यसाची पांडे, मोहम्मद नियाज, सूरज कुमार राय, पंकज महाराज, राहुल सिंह, चिन्मय मैडम, शुभम कुमार और चंदन कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil thakur

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >