लालू हत्याकांड का नामजद गिरफ्तार

साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज में 17 वर्षीय लालू यादव हत्याकांड के नामजद त्रिलोकी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. त्रिलोकी की गिरफ्तारी गुप्त सूचना पर हर प्रसाद दियारा से की गयी तथा रविवार को जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बताया कि लालू हत्याकांड में इसके पूर्व […]

साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज में 17 वर्षीय लालू यादव हत्याकांड के नामजद त्रिलोकी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. त्रिलोकी की गिरफ्तारी गुप्त सूचना पर हर प्रसाद दियारा से की गयी तथा रविवार को जेल भेज दिया गया.

थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बताया कि लालू हत्याकांड में इसके पूर्व विश्वरंजन को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. पुलिस को त्रिलोकी की तलाश थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >