पौधे लगायें, पर्यावरण बचायें

विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित, लिया संकल्पसाहिबगंज : वृक्ष पुत्र तुल्य है. हर व्यक्ति कम से कम एक वृक्ष जरूर लगायें. तभी पर्यावरण संरक्षित करने का संकल्प पूरा हो सकता है. यह बातें जिले के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीबी सिंह ने साहिबगंज महाविद्यालय परिसर मे वन एवं पर्यावरण विभाग, राष्ट्रीय सेवा […]

विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित, लिया संकल्प
साहिबगंज : वृक्ष पुत्र तुल्य है. हर व्यक्ति कम से कम एक वृक्ष जरूर लगायें. तभी पर्यावरण संरक्षित करने का संकल्प पूरा हो सकता है.

यह बातें जिले के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीबी सिंह ने साहिबगंज महाविद्यालय परिसर मे वन एवं पर्यावरण विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तीन व विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित गोष्ठी में बुधवार को उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि वृक्ष व पर्यावरण हमारे जीवन का महत्व पूर्ण भाग है.

इसके बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है. इसके पूर्व मुख्य अतिथि श्री सिंह, एसीजीएम महेंद्र प्रसाद, महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ मृदुला सिन्हा ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया.

वहीं एसीजीएम महेंद्र प्रसाद ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने की जिम्मेवारी हम सबकी है. महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सिन्हा ने कहा कि हर बच्चे व बड़े अपने घर व आस-पास के खाली पड़ी जमीन में कम से कम एक-एक पेड़-पौधे जरूर लगाये. वन विभाग के एसीएफ चंद्र मौली सिन्हा ने कहा कि हर प्रदेश में 23 प्रतिशत वन का होना आवश्यक है.

लेकिन झारखंड में 29 प्रतिशत वन क्षेत्र है. हालांकि 8.651 क्षेत्र की बढ़ोतरी हुई है. जागरूकता से ही पेड़-पौधे को बचाते हुए पर्यावरण को संतुलित रखा जा सकता है. वहीं अधिवक्ता लालबाबू यादव, रामांनद प्रसाद, डीके सिंह, निरज रामेश्वरम ने लोगों को पर्यावरण संतुलन व कानूनी विषयों पर विस्तार पूर्वक दिया.

कार्यक्रम में चार जून को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित तीन वर्ग में पेटिंग प्रतियोगिता में सफल हुए प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सीबी सिंह द्वारा पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर एसीजीएम महेंद्र प्रसाद, डीएसपी शशिभूषण, एसीएफ चंद्र मौली सिन्हा, प्रो रंजीत सिंह, महाविद्यालय प्रचार्या मृदुला सिन्हा, अधिवक्ता डीके सिंह, रामांनद प्रसाद, लालबाबू यादव, नीरज रामेश्वरम, योगेश यादव सहित दर्जनों लोग व छात्र-छात्रा उपस्थित थे.

किसे मिला पुरस्कार

ग्रुप ए में प्रथम सुनीता मुमरू, द्वितीय अनुराग आंनद, तृतीय संगीता हांसदा
ग्रुप बी में प्रथम अंशु कुमारी, द्वितीय आस्था श्री, तृतीय शिवांगनी कुमारी ग्रुप सी में प्रथम सुरभि कुमारी, द्वितीय सौरभ कुमार, तृतीय करूणा सोरेन, सुनील सोरेन.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >