बरहेट : बरहेट-बोरियो गोविंदपुर रोड में बाबूपुर गांव के समीप मंगलवार को ट्रक की चपेट में आ जाने से हुए मौत की घटना के बाद बुधवार को बरहेट थाना में मृतका के बयान पर ट्रक चालक के विरुद्ध कांड संख्या 94/13 दर्ज कर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के पचकठिया बाजार निवासी रामकु मार भगत 47 वर्षीय सब्जी बेचने के लिए बरहेट हाट साइकिल से आ रहा था. इसी दौरान बाबूपुर गांव के समीप पीछे से तेज गति में आ रही एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया.
जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी थी. उक्त घटना को लेकर गुस्साये लोगों ने मंगलवार को लगभग पांच घंटे तक बरहेट-बोरियो गोविंदपुर मुख्य पथ को जाम कर दिया था.
