कुंदा में प्रसव पीड़ा से महिला की मौत

कुंदा : ममता वाहन नहीं पहुंचने से प्रसव पीड़ा से रविवार की देर रात एक महिला की मौत हो गयी़ प्रखंड के बेसरा गांव सुकुल भारती की पत्नी देवंती देवी (22) थी़ सुकुल भारती ने बताया कि रविवार की सुबह उसकी पत्नी को प्रसव को लेकर दर्द शुरू हुआ़ इसकी सूचना सहिया अनीता देवी को […]

कुंदा : ममता वाहन नहीं पहुंचने से प्रसव पीड़ा से रविवार की देर रात एक महिला की मौत हो गयी़ प्रखंड के बेसरा गांव सुकुल भारती की पत्नी देवंती देवी (22) थी़ सुकुल भारती ने बताया कि रविवार की सुबह उसकी पत्नी को प्रसव को लेकर दर्द शुरू हुआ़ इसकी सूचना सहिया अनीता देवी को दी़ सहिया ने अविलंब ममता वाहन उपलब्ध कराने की बात कही़ आठ घंटे बीत जाने के बाद भी ममता वाहन नहीं पहुंचा, जिसके कारण उसकी पत्नी की स्थिति गंभीर हो गयी़.

निजी वाहन से दोपहर एक बजे कुंदा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा़, जहां उसे प्रतापपुर रेफर किया गया़ प्रतापपुर में चिकित्सकों ने बिना देखे सदर अस्पताल भेज दिया़ रास्ते में ही देवंती ने दम तोड़ दिया़ मालूम हो कि बेसरा गांव से कुंदा की दूरी मात्र दो किमी है़ कुंदा में तीन ममता वाहन हैं़ जो सभी प्रतापपुर में उपलब्ध है़ यही वजह है कि समय पर ममता वाहन नहीं पहुंच पाता है़ इसके पूर्व भी प्रखंड के पचरूखिया गांव में तीन माह पूर्व ममता वाहन नहीं पहुंचने से बच्चे की मौत हो गयी थी़ सुकुल ने उपायुक्त से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने व समुचित मुआवजा की मांग की है़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >