राजनगर : छात्रा ने की आत्महत्या

राजनगर : थाना क्षेत्र के टांगरानी गांव में रासराज महतो की 15 वर्षीय पुत्री सरस्वती महतो ने घर की छत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार रात की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सरायकेला भेज दिया. जानकारी अनुसार सरस्वती महतो गोप बंधु उच्च विद्यालय हमंदा […]

राजनगर : थाना क्षेत्र के टांगरानी गांव में रासराज महतो की 15 वर्षीय पुत्री सरस्वती महतो ने घर की छत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार रात की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सरायकेला भेज दिया. जानकारी अनुसार सरस्वती महतो गोप बंधु उच्च विद्यालय हमंदा में 10वीं कक्षा की छात्रा थी.
पढ़ाई को लेकर वह घर के एक कमरे में अकेले ही सोती थी. रविवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आयी, तो परिवार के अन्य सदस्यों ने उठाने की कोशिश की, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. आवाज देने के बावजूद भी जब वह नहीं उठी, तो दरवाजा तोड़ कर देखा, तो सरस्वती ओढ़नी से सहारे फंदे से झूल रही थी.इसके बाद उसे नीचे उतरा गया. साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >