विस्फोटक से भरा वैन जब्त, कार्रवाई शुरू

गुप्त सूचना पर मिर्जाचौकी थाना प्रभारी ने की कार्रवाई साहिबगंज : जिला में वैध-अवैध पत्थर खदान के खनन में विस्फोटक पदार्थ का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है . सोमवार की रात विस्फोटक पदार्थ से भरा दो वैन साहिबगंज आ रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर मिर्जाचौकी थाना प्रभारी ऋषिकेश राय ने वैन […]

गुप्त सूचना पर मिर्जाचौकी थाना प्रभारी ने की कार्रवाई

साहिबगंज : जिला में वैध-अवैध पत्थर खदान के खनन में विस्फोटक पदार्थ का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है . सोमवार की रात विस्फोटक पदार्थ से भरा दो वैन साहिबगंज आ रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर मिर्जाचौकी थाना प्रभारी ऋषिकेश राय ने वैन को पकड़ लिया. इसे मुफस्सिल थाना को सौंप दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज की ओर दो वैन आ रहे थे. इसमें एक वाहन तेजी से आगे बढ़ने में कामयाब रहा. इसकी भनक पुलिस को नहीं लगी. इधर, जब्त वैन को लेकर चालक द्वारा कागजात दिखाया गया है. पर मामले को अनुमंडल पदाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों के बैठक कर जांच के आदेश दिये हैं.
एसडीओ अमित प्रकाश ने बताया कि अवैध तरीके से विस्फोटक पदार्थ का उपयोग करने नहीं दिया जायेगा. इसके लिए जांच टीम बनायी गयी है. इधर, सोमवार की रात ही खनन विभाग से जानकारी ली गयी कि इतने बड़े विस्फोटक किसके खदान के लिये ले जा रहे हैं. वैन अभी सील है. खोलने के बाद ही पता चल सकेगा कि कितना माल है. बहरहाल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >