नियुक्ति पत्र िनर्गत होने तक जारी रहेगा आंदोलन

राजमहल : झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के आवाह्न पर मंगलवार को नगर पंचायत कर्मियों ने मशाल जुलूस निकाला. नेतृत्व दिनेश मंडल ने किया. बताया कि नियुक्ति पत्र िनर्गत होने तक आंदोलन जारी रहेगा. जिसके तहत राज्य महासंघ के आह्वान पर मंगलवार को सभी निकाय स्तर पर मशाल जुलूस निकाला गया. 24 सितंबर को जिले […]

राजमहल : झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के आवाह्न पर मंगलवार को नगर पंचायत कर्मियों ने मशाल जुलूस निकाला. नेतृत्व दिनेश मंडल ने किया. बताया कि नियुक्ति पत्र िनर्गत होने तक आंदोलन जारी रहेगा. जिसके तहत राज्य महासंघ के आह्वान पर मंगलवार को सभी निकाय स्तर पर मशाल जुलूस निकाला गया. 24 सितंबर को जिले के उपायुक्त के समक्ष भूख हड़ताल व दो अक्तूबर से माननीय नगर विकास मंत्री के आवास पर अनश्चितिकालीन भूख हड़ताल की जायेगी. मसाल जुलूस नगर पंचायत कार्यालय से निकलकर शहर के महाजनटोली से नयाबाजार तक भ्रमण किया. मौके पर शशि कुमार साह, सुमित शर्मा, संदीप, नीरज मुखर्जी, रामनाथ, राकेश, दीपक, पांचू, कृष्णा, पारा,अजय सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >