2019 से सड़क किनारे नहीं लगेंगी दुकानें : उपायुक्त

साहिबगंज : नप बोर्ड की बैठक डीसी संंदीप सिंह ने कहा कि 2019 से सड़क किनारे सब्जी, फल, मांस-मछली की दुकानें सड़क किनारे नहीं लगेगी और न ही इन दुकानों की बंदोबस्ती भी की जायेगी. सभी दुकानदारों को मार्केटिंग काॅम्पलेक्स में जगह देकर सुव्यवस्थित तरीके से बाजार सजेगा. इस दौरान शहरी विकास कार्यों की समीक्षा […]

साहिबगंज : नप बोर्ड की बैठक डीसी संंदीप सिंह ने कहा कि 2019 से सड़क किनारे सब्जी, फल, मांस-मछली की दुकानें सड़क किनारे नहीं लगेगी और न ही इन दुकानों की बंदोबस्ती भी की जायेगी. सभी दुकानदारों को मार्केटिंग काॅम्पलेक्स में जगह देकर सुव्यवस्थित तरीके से बाजार सजेगा. इस दौरान शहरी विकास कार्यों की समीक्षा कर डीसी ने कई निर्देश भी अधिकारियों को दिये. इससे पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अमित प्रकाश, नप उपाध्यक्ष रामानंद साह, पार्षद आनंद चौधरी ने डीसी संदीप सिंह को बुके देकर स्वागत किया. नप कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि गोड़ाबाड़ी हाट में सब्जी व फल बाजार के लिए दुकानें लगायी गयी है.

चौक बाजार के अंदर, टाउन हॉल के पीछे रेलवे की जमीन व कॉलेज के पीछे बड़ा नाला समीप नप की जमीन के बारे में बताया. सिटी मैनेजर शशी प्रकाश ने बताया कि चौक बाजार में नप के लगभग दो बीघा जमीन पर दुकान है अगर मार्केट कॉम्पलेक्स बनाया जाये. शहरवासियों को कोई समस्या नहीं होगी. एक ही जगह पर फल व सब्जी की दुकानें लग सकती है. पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार एडमिन ने बंद जलापूर्ति योजनाओं की जानकारी दी. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि संध्या महाविद्यालय समीप मैरेज हॉल, सामुदायिक शौचालय, झरना नाला का निर्माण कराया जा रहा है. वही एसडीओ ने बताया कि एसडीओ कार्यालय समीप तालाब का जीर्णोद्धार हो रहा है.

एनएफ इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के अधिकारी ने डीसी को बताया कि गोड़ाबाड़ी हटिया में बननेवाली दुकान की डीपीआर वापस आ गयी है. क्योंकि दुकान साइज चार छह का था. मुख्य सचिव ने रोक लगा कर बोले की दुकान का साइज बड़ा हो. बंद एलइडी लाइट पर जिले के डीसी ने सख्ती से संज्ञान लिया. एजेंसी से जल्द मरम्मत कराने का निर्देश दिया. सीवरेज कार्य करनेवाले 32 से 36 फीट तार को नष्ट कर दिया है. कई बोर्ड भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. इससे शहर अंधेरे में है. डीसी ने एसडीओ को निर्देश दिया कि उस कंपनी पर एफआइआर करते हुए कानूनी कार्रवाई कीजिए. बैठक में सीवरेज कार्य के जल्द पूरा कराने, पीएम आवास व शौचालय निर्माण के लक्ष्य पूरा करने, शहर में वनवे यातायात व्यवस्था कर जाम से मुक्ति दिलाने की चर्चा की गयी.

फेरी सेवा घाट नप को देने की उठी मांग
बोर्ड की बैठक में नप उपाध्यक्ष रामानंद साह ने कहा कि फेरी सेवा घाट नप को दिया जाये. डीसी ने कहा कि कुछ चीजें जो नप करती है. बाकी एसी व डीसी करते हैं. वहीं बैठक में एनएच किनारे नाला बनाया गया, जो आधी अधूरी है. एक-दूसरे से कनेक्ट नहीं है. डीसी ने एसडीओ से कहा कि ऐसे जितने भी जगह है. अधूरे कार्य है चिह्नित कर के जल्द से जल्द बनायें.
बैठक में ट्रेड लाइसेंस व सीमेंट गोदाम का उठा मुद्दा
सिटी मैनेजर ने डीसी को बताया कि दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस लेना अति आवश्यक है. डीसी ने एसडीओ से लाइसेंस नहीं लेनेवाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. टमटम का रजिस्ट्रेशन कराने, इ रिक्शा का नंबर जारी करने का भी निर्देश बैठक में दिया गया. नप उपाध्यक्ष रामानंद साह ने शहर के बीच में सीमेंट रैक लाकर उतारे पर हो रही परेशानी पर ध्यान दिलाया. डीसी ने संबंधित अधिकारी को सुबह 6 बजे तक अनलोडिंग कार्य करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >