चिटफंड कंपनी के एजेंट को बनाया बंधक

राजमहल : प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी नारायणपुर अंतर्गत समस्तीपुर गांव में चिटफंड कंपनी के एजेंट को लोगों ने बंधक बना कर पिटाई कर दी. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर सूरज उरांव सह दलबल गांव में पहुंच कर ग्रामीणों के चंगुल से एजेंट सुनील स्वर्णकार को मुक्त करा थाना ले आयी. ग्रामीण लोगेन मंडल, शरबती […]

राजमहल : प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी नारायणपुर अंतर्गत समस्तीपुर गांव में चिटफंड कंपनी के एजेंट को लोगों ने बंधक बना कर पिटाई कर दी. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर सूरज उरांव सह दलबल गांव में पहुंच कर ग्रामीणों के चंगुल से एजेंट सुनील स्वर्णकार को मुक्त करा थाना ले आयी. ग्रामीण लोगेन मंडल, शरबती देवी, देव मंडल, बबलू मंडल, निखिल मंडल, मदन मंडल, अनीता मंडल, प्रदीप मंडल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव रहनेवाला सुनील कर्मकार चिटफंड कंपनी रोज वैली, नव ज्योति, सनसाइन, में एजेंट का कार्य करता था. ग्रामीणों को कम समय में 4 गुना रुपये अधिक करवाने का दावा कर लाखों रुपैया कंपनी में जमा करा दिया. इसके एवज में कंपनी द्वारा अच्छी खासी कमीशन मिलती थी.

इधर, वर्ष 2012 में कंपनी के भाग जाने के बाद एजेंट पर पहाड़ टूटा है. आये दिन थाना में इस तरह की शिकायतें आती रहती है. पर छह वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक सरकारी स्तर पर न तो जमाकर्ताओं से भुगतान हेतु कोई निराकरण निकाला गया. न ही एजेंटों के बचाओ में किसी भी कंपनी द्वारा कोई पहल नहीं की गयी. क्षेत्र के सैकड़ों एजेंट कंपनी भाग जाने के बाद बेरोजगारी का मार झेल रहे हैं. उन लोगों के पास इन दिनों परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है. इधर, दूसरी ओर जमाकर्ता आये दिन एजेंटों के घर में पैसा के लिए धावा बोल रहे हैं.

मामले को लेकर समाचार लिखे जाने तक थाना में सुलह करने की प्रक्रिया चल रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों के आशियाने-दुकानें की जा रहीं ध्वस्त