बासुकीनाथ से छड़ समेत लूटा गया ट्रक बरामद

करीब 12 लाख के छड़ गायब भागलपुर के पीरपैंती निवासी सुनील कुमार कटारुका का था ट्रक दुर्गापुर से छड़ लाद कर साहिबगंज जा रहा था ट्रक मधुपुर : बासुकीनाथ-भागलपुर मुख्य सड़क पर मोतिहारा नदी के पुल से मंगलवार को 12 टन छड़ लदे लूटे गये ट्रक को मधुपुर पुलिस के पीसीआर वैन पार्टी ने सुग्गापहाडी […]

करीब 12 लाख के छड़ गायब

भागलपुर के पीरपैंती निवासी सुनील कुमार कटारुका का था ट्रक
दुर्गापुर से छड़ लाद कर साहिबगंज जा रहा था ट्रक
मधुपुर : बासुकीनाथ-भागलपुर मुख्य सड़क पर मोतिहारा नदी के पुल से मंगलवार को 12 टन छड़ लदे लूटे गये ट्रक को मधुपुर पुलिस के पीसीआर वैन पार्टी ने सुग्गापहाडी के निकट से लावारिस अवस्था में बरामद कर लिया. ट्रक से सभी छड़ गायब थे. खाली अवस्था में सड़क किनारे लूटे गये ट्रक को काफी देर देखने के बाद पुलिस को शक हुआ. जब कोई नहीं आया तो पुलिस ने उसे जब्त कर लिया. इसी बीच पता चला कि लावारिस ट्रक अपराधियों ने छड़ समेत मोहनिया नदी पुल के पास से लूट लिया था. घटना की जानकारी मधुपुर पुलिस ने जरमुंडी पुलिस को दे दी है. जरमुंडी पुलिस इस ट्रक को अपने साथ ले जाने की तैयारी कर रही है.
क्या था मामला : बताया जाता है कि बिहार के भागलपुर के पीरपैंती निवासी सुनील कुमार कटारुका का ट्रक दुर्गापुर से 20 टन छड़ लेकर साहेबगंज जा रहा था. वाहन जब बासुकीनाथ के निकट मोतिहारा नदी पुल के पास पहुंचा तो मारुति वैन में बैठे 6-7 अपराधियों ने ओवर टेक कर रोक दिया और भागलपुर के पीरपैंती हरदई चौक के रहने वाले चालक मुनमुन सिंह व ललमटिया के रहने वाले उप चालक प्रेम लाल को अपने कब्जे में कर लिया. घटना स्थल से कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद अपराधियों ने ट्रक व चालक को सुनसान जगह उतार दिया और ट्रक लेकर भाग निकले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >