भोगनाडीह में जुटेंगे दिग्गज

करोड़ों की योजनाओं का होगा शिलान्यास व उदघाटन साहिबगंज : हूल दिवस के अवसर पर शनिवार 30 जून को साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में तमाम राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं का जुटान होगा. इस अवसर पर मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, सांसद विजय हांसदा, विधायक अनंत ओझा, स्टीफन […]

करोड़ों की योजनाओं का होगा शिलान्यास व उदघाटन

साहिबगंज : हूल दिवस के अवसर पर शनिवार 30 जून को साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में तमाम राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं का जुटान होगा. इस अवसर पर मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, सांसद विजय हांसदा, विधायक अनंत ओझा, स्टीफन मरांडी सहित अन्य नेता विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे.
कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित विकास मेले में मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा 20 करोड़ से अधिक की योजना का शिलान्यास व उदघाटन करेंगे. सभी नेता भोगनाडीह स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और वीर सिदो-कान्हू के परिजनों से मिलेंगे. सुरक्षा को लेकर दुमका डीआइजी राजकुमार लकड़ा ने शुक्रवार को भोगनाडीह पहुंच कर जायजा लिया. फुल प्रूफ सिक्योरिटी का इंतजाम के तहत 618 पुलिस पदाधिकारी व जवान को तैनात किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >