केंद्र की योजनाओं से सबको मिला लाभ

बरहेट : प्रखंड क्षेत्र के कदमा गांव में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद हाशिम अंसारी की अध्यक्षता में एक सभा हुई. इसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू ने केंद्र सरकार की उपलब्धि बताते कहा कि केंद्र की योजनाओं से हर वर्ग के लोगों को लाभ दिया गया है. देश के […]

बरहेट : प्रखंड क्षेत्र के कदमा गांव में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद हाशिम अंसारी की अध्यक्षता में एक सभा हुई. इसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू ने केंद्र सरकार की उपलब्धि बताते कहा कि केंद्र की योजनाओं से हर वर्ग के लोगों को लाभ दिया गया है. देश के हर गरीब परिवार को 2022 तक पक्का मकान मिल जायेगा. राज्य सरकार ने ग्राम विकास समिति व आदिवासी ग्राम विकास समिति का गठन कर ग्रामीणों के हाथ में पांच लाख की योजना की स्वीकृति प्रदान की शक्ति दे दिया है. भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास योजना के तहत कार्य कर रही है. इलामी की मुखिया मिसफिका ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में काफी ध्यान दिया है. सभी को सीमोन मालतो व आरिफ आलम ने भी संबोधित किया.

400 लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के आयोजित सभा में कदमा व बरहेट से करीब 400 लोगों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू व भाजपा नेत्री मिस्फिका की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया. प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, भाजपा नेत्री मिस्फिका आदिम जनजाति प्राधिकार के सीमोन मालतो ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया.
कौन थे उपस्थित : भाजपा जिलाध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता उर्फ पप्पू साह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह हाशिम अंसारी, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष उत्पल दत्ता, विजय भगत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रमिता तिवारी, मोसेलेउद्दीन मोहम्मद आदि मौजूद थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >