छह माह में 21 बाइक चोरी

वाहन चोरों को नहीं है पुलिस का खौफ साहिबगंज : जिला पहले से ही सोना व चांदी चोरी के लिए प्रख्यात है, लेकिन अब जिले में दो पहिया वाहनों की भी लगातार चोरी बढ़ रही है. जिले में पिछले छह माह के अंदर 21 मोटरसाइकिल की चोरी हो चुकी है, परंतु पुलिस महज चोरी की […]

वाहन चोरों को नहीं है पुलिस का खौफ

साहिबगंज : जिला पहले से ही सोना व चांदी चोरी के लिए प्रख्यात है, लेकिन अब जिले में दो पहिया वाहनों की भी लगातार चोरी बढ़ रही है. जिले में पिछले छह माह के अंदर 21 मोटरसाइकिल की चोरी हो चुकी है, परंतु पुलिस महज चोरी की घटना को लेकर या तो चोरी की सनहा दर्ज कर रही है या फिर प्राथमिकी दर्ज करने तक ही सीमित रहती है. जब की दूसरी ओर नजर डाले तो पूरे जिला में एक माह में कम से कम 10 बार थाना स्तर से मोटरसाइकिल चेकिंग अभियान चलाया जाता फिर भी चोरी की एक भी बाइक बरामद नहीं हुई.
केस स्टडी वन
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटी कोदरजन्ना गांव निवासी दिलकश आलम के जेएच 18 ई 1840 सुपर स्पलेंडर मोटरसाइकिल की चोरी हो गयी. लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.
केस स्टडी टू
नगर थाना क्षेत्र के एलसी रोड के निकट गुल्लीभट्ठा निवासी अली गुड्डू की सुपर स्पलेंडर मोटरसाइकिल बुधवार को घर के दरवाजे से चोरी हो गयी. वाहन का नंबर जेएच17एफ 7662 है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >