नये राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों का नाम नहीं

उधवा : प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी सरफराजगंज पंचायत के दर्जनों ग्रामीण गुरुवार को राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों का नाम जुड़वाने में हो रही परेशानी को लेकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. हालांकि बीडीओ सह प्रभारी एमओ अविनाश पुर्णेंदू गृह प्रवेश कार्यक्रम से क्षेत्र में गये थे. इस कारण उन्हें लौटना पड़ा. मौके पर उपस्थित प्रतिमा […]

उधवा : प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी सरफराजगंज पंचायत के दर्जनों ग्रामीण गुरुवार को राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों का नाम जुड़वाने में हो रही परेशानी को लेकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. हालांकि बीडीओ सह प्रभारी एमओ अविनाश पुर्णेंदू गृह प्रवेश कार्यक्रम से क्षेत्र में गये थे. इस कारण उन्हें लौटना पड़ा. मौके पर उपस्थित प्रतिमा देवी, वनिता देवी,

रेश्मी देवी, सिमोती देवी, वासु मंडल, बलराम मंडल, शिवचरण मंडल, विश्वजीत मंडल, राजेश मंडल, निभा बेवा, सरिता देवी, मदन मंडल आदि ने बताया कि उपलब्ध कराये गये नये राशन कार्ड में परिवार के एक या दो सदस्यों का नाम है. इसे जुड़वाने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन काम नहीं हुआ. परिवार के सदस्यों का नाम नहीं रहने से काफी परेशानी हो रही है. इस संबंध में बीडीओ सह प्रभारी एमओ ने बताया कि मामले को लेकर आवश्यक पहल की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >