100 लीटर महुआ शराब जब्त चार भट्ठी को भी किया ध्वस्त

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के जोतिया मोड़ से लेकर घोघी गांव तक विभिन्न स्थानों में अवैध रूप से महुआ शराब की भट्ठी चलानेवाले के खिलाफ जिरवाबाड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते 100 लीटर शराब जब्त कर शराब बनानेवाले सामान को भी नष्ट कर दिया है. थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर […]

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के जोतिया मोड़ से लेकर घोघी गांव तक विभिन्न स्थानों में अवैध रूप से महुआ शराब की भट्ठी चलानेवाले के खिलाफ जिरवाबाड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते 100 लीटर शराब जब्त कर शराब बनानेवाले सामान को भी नष्ट कर दिया है. थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर थाना ने ज्योति मोड़ घोघी गांव पहुंच कर करीब चार घरों में अवैध रूप से बनाये जा रहे महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. वहीं 100 लीटर के करीब महुआ शराब जब्त किया. जब्त शराब को मद्य निषेध विभाग को सौंपा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >