राहुल कुमार ने किया साहिबगंज का नाम रोशन
देश भर से 300 प्रतिभागियों ने लिया था हिस्सा
शांति निकेतन में हुई थी प्रतियोगिता
साहिबगंज : शहर के कृष्णनगर मुहल्ला निवासी राजकुमार प्रसाद के पुत्र राहुल कुमार ने मॉडल के क्षेत्र में प्रथम स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया है. पश्चिम बंगाल के बोलपुर शांति निकेतन में इंडिया टॉप मॉडल फोटोग्राफी का आयोजन किया गया. इसमें देश से 300 बच्चों ने भाग लिया था. प्रतियोगिता में साहिबगंज के राहुल कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. रेलवे स्कूल में 10वीं में पढाई करने वाले राहुल कुमार ने फोटोग्राफी के क्षेत्र में जाने की बात कही.
इनके सफलता पर सिदो कान्हू मेमोरियल गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष युगल किशोर प्रसाद, रामजी ठाकुर, निर्मल कुमार, विष्णु कुमार सिंह, पारसनाथ गुप्ता, राजेश ठाकुर, दीनानाथ प्रमाणिक, वृंदावन पासवान, संजय कुमार, वाहिद अली, कपिल देव प्रमाणिक सहित कई लोगों ने बधाई दी.
