दो वर्ष में लूट के चार मामले दर्ज

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र में विगत दो वर्षों में लूट के चार मामले सामने आये हैं. बीते 12 जुलाई 2016 को राधानगर निवासी संजय मंडल के बयान पर थाना कांड संख्या 50/16 में धारा 392 एवं 34 के तहत दो पर मामला दर्ज किया गया था. वहीं मुर्गा विक्रेता संजय कुमार से थाना क्षेत्र […]

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र में विगत दो वर्षों में लूट के चार मामले सामने आये हैं. बीते 12 जुलाई 2016 को राधानगर निवासी संजय मंडल के बयान पर थाना कांड संख्या 50/16 में धारा 392 एवं 34 के तहत दो पर मामला दर्ज किया गया था. वहीं मुर्गा विक्रेता संजय कुमार से थाना क्षेत्र के दामुटोला में 80 हजार रुपये की छिनतई की गयी थी.

मामले के प्राथमिक अभियुक्त सेनाउल शेख को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इधर बीते तीन नवंबर 2015 को राधानगर थाना के केलाबाड़ी समीप बोल्डर रोड तालाब के पास एसकेएस माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एक एजेंट से 18 हजार रुपये सहित एक सैमसंग टैबलेट की छिनतई तीन अज्ञात अपराधियों द्वारा किये जाने का मामला दर्ज किया गया.

मामले में पुलिस ने चोरी की गयी एक सैमसंग टैबलेट के साथ आरोपित को जेल भेजा था. वहीं बीते 30 अक्तूबर 2015 को राजमहल के पिंटू कुमार साह के बयान पर थाना कांड संख्या 321/15 दर्ज किया गया. जिसमें बालूग्राम समीप तीन अज्ञात द्वारा 25 हजार रुपये की छिनतई की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >