लाभुक को पता नहीं, खाते हो गयी राशि की निकासी

उधवा के सुतियारपाड़ा पंचायत का है मामला पीएम आवास लाभुक के खाते से हुई प्रथम किस्त की निकासी लाभुक ने सीएसपी संचालक पर लगाया फजी निकासी का आरोप उधवा : एक ओर सरकार बिचौलिया प्रथा समाप्त करने के लिए बैंक खाता को आधार लिंक करा रही है. वहीं दूसरी ओर योजनाओं में अब भी बिचौलिये […]

उधवा के सुतियारपाड़ा पंचायत का है मामला

पीएम आवास लाभुक के खाते से हुई प्रथम किस्त की निकासी
लाभुक ने सीएसपी संचालक पर लगाया फजी निकासी का आरोप
उधवा : एक ओर सरकार बिचौलिया प्रथा समाप्त करने के लिए बैंक खाता को आधार लिंक करा रही है. वहीं दूसरी ओर योजनाओं में अब भी बिचौलिये का बोलबाला है. ऐसा ही एक मामला उधवा प्रखंड के सुतियारपाड़ा पंचायत में उजागर हुआ है. प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक को पता नहीं और योजना की पहली किस्त 24 हजार रुपये लाभुक के बैंक खाते से फर्जी निकासी कर ली गयी है. आवास निर्माण पूरा नहीं हुआ तो प्रखंड कार्यालय से लाभुक के नाम नोटिस जारी कर दिया गया.
लाभुक ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि आवास योजना वर्ष 2016-17 के स्वीकृति के बाद उसके बैंक खाते में प्रथम किस्त में 24 हजार रुपये निकासी की गयी थी. निकासी 23 मई 2017 को की गयी थी. इस संबंध में 12 अगस्त व 20 अक्तूबर को मंटू बागती को प्रखंड कार्यालय से नोटिस जारी किया गया. सुतियारपाड़ा पंचायत के मंटू बागती ने राजमहल थाना में सीएसपी संचालक सोहन राय के विरुद्ध शिकायत की है. आरोप लगाया गया है कि सीएसपी संचालक ने बिना सूचना के खाते से राशि की फर्जी से अवैध निकासी की है. ग्राहक सेवा केंद्र से लाभुक के खाते 36049741720 से 24 हजार रुपये की फर्जी निकासी की गयी है. वहीं सुतियारपाड़ा पंचायत के एक अन्य मनरेगा मजदूर डिस्को राय ने भी राजमहल थाना में एक शिकायत की है. उल्लेख किया गया है कि डिस्को के खाते 36010621237 से मनरेगा मजदूरी की दो हजार की अवैध निकासी की गयी है.
कहते हैं पदाधिकारी
योजना की राशि लाभुक के खाते में सीधे जमा करायी गयी. बैंक खाते से राशि की निकासी कैसे हुई. जांच का विषय है. बैंक से जांच कराने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >