ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के प्रति सरकार प्रतिबद्ध
राजमहल : दियारा क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछा कर विकास किया जायेगा. ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. सड़क व सरकार दोनों जनता की है. इसलिए आम लोगों का भरोसा टूटने नहीं दिया जायेगा. ये बातें विधानसभा सचेतक सह राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा ने राज्य संपोषित योजना के तहत 6 […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
राजमहल : दियारा क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछा कर विकास किया जायेगा. ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. सड़क व सरकार दोनों जनता की है. इसलिए आम लोगों का भरोसा टूटने नहीं दिया जायेगा. ये बातें विधानसभा सचेतक सह राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा ने राज्य संपोषित योजना के तहत 6 करोड़ की लागत से बननेवाली तीन सड़क का शिलान्यास करते कही. उन्होंने कहा कि उधवा प्रखंड के सुदुर श्रीधर दियारा पंचायत की जनता सड़क की समस्या जूझ रही थी.
कॉलोनी नं 3 से 4 व 1 से 9 की 5.30 किलोमीटर व राजमहल प्रखंड के पड़रिया पंचायत के पीडब्लूडी पथ से लोगाई गांव तक 1.45 किलोमीटर तक के सड़क का शिलान्यास किया. मौके पर कार्यपालक अभियंता श्रीमोहन चौधरी, सहायक अभियंता हरिहर प्रसाद, कनीय अभियंता गंगाप्रसाद सिंह, देवदास पाल, कार्तिक साहा, बेचन मंडल, सुनिल प्रमाणिक, तत्वरंजन मंडल, हिरामन पासवान, किशोर जैन, संतोष यादव, नेपाल साहा, संतोष मंडल, नाईकी सोरेन, मनोज मंडल, हासिम अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे.
मॉडल महाविद्यालय का भूमि पूजन 11 को
विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा कि 11 नवंबर को राज्य की शिक्षा मंत्री नीरा यादव राजमहल आयेंगी. जो राजमहल के बुधवार हाट के समीप मॉडल महाविद्यालय का भूमि पूजन करेंगी. कहा कि मॉडल महाविद्यालय के खुलने से क्षेत्र में उच्चस्तरीय शिक्षा को एक नयी दिशा मिलेगी.
छह को बिजली के एमडी करेंगे क्षेत्र का भ्रमण
क्षेत्रीय विधायक श्री ओझा ने कहा कि राजमहल विधानसभा क्षेत्र के साहिबगंज, राजमहल व उधवा में उपभोक्ताओं को विद्युत समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार प्रयासरत है. उनके आग्रह पर सरकार के निर्देशानुसार बिजली एमडी राहुल पुरवार छह नवंबर को राजमहल, साहिबगंज व उधवा का भ्रमण कर विद्युत समस्या से अवगत होंगे.