छह साइकिल व शराब के साथ पांच व्यक्ति गिरफ्तार

बिंदापाथर : बिंदापाथर थाना क्षेत्र के मोहनाबांक, मझलाडीह गांव में गुरुवार को उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर छह साइकिल समेत पांच व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग के पदाधिकारी निर्मल मरांडी व किशोर कुमार ने बताया कि जामताड़ा जिले में देसी शराब की भट्ठी पर रोक लगने से इस क्षेत्र के लोग सीमावर्ती जिले […]

बिंदापाथर : बिंदापाथर थाना क्षेत्र के मोहनाबांक, मझलाडीह गांव में गुरुवार को उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर छह साइकिल समेत पांच व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग के पदाधिकारी निर्मल मरांडी व किशोर कुमार ने बताया कि जामताड़ा जिले में देसी शराब की भट्ठी पर रोक लगने से इस क्षेत्र के लोग सीमावर्ती जिले से सूखा हुआ देसी पोचोई को साइकिल से लाकर बिक्री करते हैं. इसे रोकने के लिए बिंदापाथर थाना क्षेत्र के मुर्गाबनी मोड़, मोहनाबांक मोड़, मंझलाडीह आदि स्थलों पर छापा मारा गया. सूखा पोचोई सहित छह साइकिल एवं ठोना मोहली, सत्य सोरेन, डाबू मोहली, रमेश मुर्मू, राजेश बास्की को भी पकड़ा है.

पदाधिकारियों ने बताया कि तीन व्यक्ति अपकारी विभाग को देखते ही साइकिल छोड़ भागने में सफल रहे. उसकी साइकिल एवं सूखा पोचोई को जब्त किया गया. बताया गया कि प्रति साइकिल में करीब 50 किलो सुखा पोचोई है. इस क्रम में नाला थाना क्षेत्र के देवली कुलडंगाल गांव के काजल मंडल के घर पर बन रहे देशी शराब 10 लीटर, 20 किलोग्राम सुखा माड़ी, टिना समेत आवश्यक वस्तु को जब्त किया गया. उत्पाद विभाग के इस छापेमारी से देशी शराब बनाने बाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. इस छापेमारी टीम निर्मल मरांडी एवं किशोर कुमार समेत पुलिस बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >