घाट, शोभनपुरभट्ठा घाट, महादेवगंज घाट सहित कई घाटों पर कई राजनीतिक दल के लोगों ने अर्घ्य दिया. कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बजरंगी प्रसाद यादव, प्रदेश सचिव अनिल ओझा, जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव, आजसू जिलाध्यक्ष चतुरानंद पांडेय,लोजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पासवान, नप अध्यक्ष राजेश गोड़, नप अध्यक्षा विनिता देवी सहित कई राजनीतिक दल भाजपा केे पूर्व जिला अध्यक्ष उज्जवल मंडल, पूर्व प्रदेश महामंत्री रंधीर सिंह सहित कई लोगों ने अर्घ्य दिया.
गंगा घाटों पर दिखा आस्था व उल्लास का नजारा
घाट, शोभनपुरभट्ठा घाट, महादेवगंज घाट सहित कई घाटों पर कई राजनीतिक दल के लोगों ने अर्घ्य दिया. कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बजरंगी प्रसाद यादव, प्रदेश सचिव अनिल ओझा, जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव, आजसू जिलाध्यक्ष चतुरानंद पांडेय,लोजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पासवान, नप अध्यक्ष राजेश गोड़, नप अध्यक्षा विनिता देवी सहित कई राजनीतिक दल भाजपा केे पूर्व जिला […]

डीसी, एसपी सहित कई पदाधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा : छठ पर्व के अवसर पर चानन, कबूतरखोपी, ओझाटोली घाट, सीढी घाट, सकुंतला सहाय घाट, शितला मंदिर घाट, शोभनपुर भट्ठा व गोपालपुल घाट पर जिला व पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी थी. खुद डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया,
एसपी पी मुरूगन पहले सीढ़ी घाट व बिजली घाट में पैदल निरीक्षण किया. इसके बाद पत्नी के साथ बोट से निरीक्षण सभी घाटों का किया. इस अवसर पर कार्यपालक दंडाधिकारी उमेश कुमार स्वांसी, सीओ रामनरेश सोरेन, डीएसपी पी पॉल, थाना प्रभारी अनूप प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने निरीक्षण किया. जबकि एसडीओ के निर्देश पर सभी गंगा तटों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तैनात थे. इधर चानन में जिरवाबाड़ी के प्रभारी थाना प्रभारी प्रदीप दास व मुफस्सिल के थाना प्रभारी विनोद तिर्की दल-बल के साथ उपस्थित थे.
गंगा घाट पर आकर्षक रही आतिशबाजी : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को छठ पूजा पर सामाजिक कार्यकर्ता की ओर से बिजली घाट, शोभनपुरभट्ठा घाट, चानन घाट, पुरानी साहिबगंज घाट में आकर्षक आतिशबाजी की गयी. इसेे दूर दराज के सैकड़ों लोग देखने पहुंचे. पांच लाख से अधिक के पटाखे फोड़े गये. पटाखे की आवाज एवं लाइटिंग देखी गयी. कार्यक्रम को सफल बनाने में कई लोगों का योगदान सराहनीय रहा.
पर्व के बाद भी की सफाई : छठ के दूसरे दिन शहर के गोेपालपुल घाट, शोभनपुर भट्ठा घाट, सकुंतला सहाय घाट, सीढ़ी घाट, बिजली घाट, पुरानी साहिबगंज घाट, ओझा टोली घाट, कबूतरखोपी घाट, चानन घाट में गंदगी की सफाई की गयी. इसके पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भारत स्काउट गाइड के बच्चे उमा शंकर सिंह के नेतृत्व में काटरगंज में केदार यादव के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया. दमकल से सड़क में पानी का छिड़काव किया गया.
दर्जनों स्थानों पर स्थापित की गयी सूर्य की प्रतिमा : छठ पर्व के अवसर पर सात घोड़ों पर सवार सूर्य की प्रतिमा दर्जनों स्थानों पर स्थापित की गयी. घाट लाइन, कुलीपाड़ा, चानन, कबूतरखोपी, शोभनपुरभट्ठा, बाटा रोड सहित कई स्थनों पर सूर्य देवता की प्रतिमा स्थापित की गयी. कई स्थानों पर शुक्रवार को प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ देर शाम विसर्जन किया गया. जबकि शनिवार को सभी प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा.
सुरक्षा का था पुख्ता इंतजाम : छठ पर्व को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से गंगा नदी के गोपालपुल घाट, शीतला मंदिर घाट, शकुंतला सहाय घाट, बिजली घाट, पुरानी साहिबगंज घाट, जनता घाट कबूतरखोपी में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था. घाटों पर गहरे पानी में बांस की बैरिकेटिंग करायी गयी थी. सुरक्षा संबंधी जानकारी के लिए सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा होर्डिंग लगाया गया था. इसके अलावा घाटों पर दंडाधिकारी मोटरबोट से गश्ती की व्यवस्था की गयी थी.