साहिबगंज : सदर अनुमंडल कार्यालय में छठ पर्व को देखते हुए दंडाधिकारी की नियुक्ति कर दी गयी है. यह बातें एसडीओ अमित प्रकाश ने कही. उन्होंने कहा कि 26 अक्तूबर को पहला व 27 अक्तूबर को दूसरा अर्घ्य दिया जायेगा. इसको लेकर काफी संख्या में श्रद्धालु छठ घाट पर जाते हैं. गंगा में स्नान करते हैं. महापर्व छठ के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सशस्त्र बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाती है.
छठ को लेकर जगह-जगह दंडाधिकारी नियुक्त
साहिबगंज : सदर अनुमंडल कार्यालय में छठ पर्व को देखते हुए दंडाधिकारी की नियुक्ति कर दी गयी है. यह बातें एसडीओ अमित प्रकाश ने कही. उन्होंने कहा कि 26 अक्तूबर को पहला व 27 अक्तूबर को दूसरा अर्घ्य दिया जायेगा. इसको लेकर काफी संख्या में श्रद्धालु छठ घाट पर जाते हैं. गंगा में स्नान करते […]

प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी
कार्यपालक दंडाधिकारी मोती लाल हेंब्रम को साहिबगंज नगर गश्ती पश्चिम, बीडीओ प्रतिमा कुमारी को साहिबगंज नगर पूर्वी भाग, जिला कृषि पदाधिकारी उमेश तिर्की को लंच घाट/बिजली घाट, कार्यपालक पदाधिकारी उमेश कुमार स्वांसी को गंगा घाट मोटरलंच द्वारा गश्ती, सहायक अभियंता गंगा पंप नहर मृत्युंजय कुमार देरी को पुरानी साहिबगंज घाट, मंडरो प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रकाश सोरेन गोपालपुल, विशेष प्रमंडल के जेई प्यारेलाल मरांडी को बड़तल्ला शकुंतला सहाय घाट, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी अमिलबाड़ा को बघुआ कुआं शीतला स्थान घाट, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी प्रताप बड़ाई को कबूतरखोपी चानन घाट, वसीर अंसारी को सकरूगढ़ आदि.
तीन बोट से निगरानी, पदाधिकारी नियुक्त
गंगा तट पर गुरुवार दोपहर से शुक्रवार सुबह नौ बजे तक तीन बोट को सुरक्षा के दृष्टिकोण से रखा गया है. मोटरबोट संख्या 1 में एनआरइपी के सहायक अभियंता बंदी उरांव, बोट संख्या दो में गंगा पंप नहर के जेइ बालेश्वर मुर्मू, बोट नंबर तीन में अंचल निरीक्षक नित्यानंद प्रसाद की नियुक्ति की गयी है.