झील किनारे से भारी मात्रा में जाल बरामद

राधानगर पुलिस ने उधवा झील सह पक्षी आश्रयणी में छापेमारी की उधवा : राधानगर थाना पुलिस ने रविवार की देर संध्या थाना क्षेत्र अंतर्गत उधवा झील सह पक्षी आश्रयणी में छापेमारी की. जिसमें भारी मात्रा में मछली पकड़ने वाली जाल बरामद किया गया. कई जालों को नष्ट कर दिया गया तथा कुछ जालों को जब्त […]

राधानगर पुलिस ने उधवा झील सह पक्षी आश्रयणी में छापेमारी की

उधवा : राधानगर थाना पुलिस ने रविवार की देर संध्या थाना क्षेत्र अंतर्गत उधवा झील सह पक्षी आश्रयणी में छापेमारी की. जिसमें भारी मात्रा में मछली पकड़ने वाली जाल बरामद किया गया. कई जालों को नष्ट कर दिया गया तथा कुछ जालों को जब्त कर थाना लाया गया. छापेमारी दल का नेतृत्व थाना प्रभारी संजय प्रसाद ने किया.
झील परिसर में वृहद पैमाने में मछली पकड़ने वाला जाल लगा हुआ था. पुलिस की टीम नाव के सहारे झील पहुंची थी. कई जालों को घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया तथा कुछ जालों को जब्त कर थाना लेकर आयी. मौके पर सअनि संजय कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे. राधानगर थाना प्रभारी संजय प्रसाद ने बताया कि प्रतिबंधित झील परिसर में वृहद पैमाने में जाल लगाकर मछली का शिकार किया जा रहा था. जिसकी सूचना पर शनिवार की देर संध्या छापेमारी की गयी. पुलिस को देखते ही सभी मछुआरे भाग निकले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >