पति ने थाने में कराया एफआइआर पुलिस जांच में जुटी
बरहेट : बरहेट बाजार निवासी एक व्यक्ति ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि उनकी पत्नी प्रेमी अजीत दास के साथ भाग गयी है. वह अपने साथ घर के सभी आभूषण व कई सामान लेकर फरार हुई है.
अजीत दास उनके घर बराबर आता था. आरोप लगाने वाले व्यक्ति ने यह भी कहा है कि एक वर्ष पूर्व उनके पिता की मृत्यु हो गयी थी. तोड़ाय गांव का रहने वाला अजीत उसके घर बराबर आता था. उक्त व्यक्ति ने पत्नी की खोजबीन सहित उक्त व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग पुलिस प्रशासन से की है.
