स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों काे सदर अस्पताल लाया गया
मौके से चालक फरार
घायलों में महिला भी शामिल
साहिबगंज : तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर के बांसकोला गांव के निकट एनएच 80 पर रविवार की सुबह 8 बजे राजमहल की ओर से आ रहा एक प्याज लदा एक टेंपो (जेएच 18 डी 7560) पलट गया. इससे घटना स्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया. जहां सभी का इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, राजमहल के बुधवरिया गांव निवासी सोनाराम मंडल अपने भतीजा के साथ प्याज लेकर साहिबगंज गोड़ाबाड़ी स्थित साप्ताहिक हाट बेचने आ रहा था. रास्ते में ही बांसकोला गांव के निकट दुर्घटना हो गयी. टेपों में चार लोग सवार थे. घायलों में दो महिला गुसाई हेंब्रम व बिटिया हांसदा हैं. उनका जिनका इलाज अस्पताल में किया गया.
जबकि घायल चालक मौके से फरार हो गया है. डॉ अलीमुद्दीन ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं. इस बाबत तालझारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. शव को पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जबकि फरार ड्राइवर को खोज रही है.
