जांच को भेजे गये 67 मरीजों के ब्लड सैंपल

बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के बरहरवा पश्चिमी पंचायत के कहार पारा गांव में 28 सितंबर से फैली डेंगू से लोग भयभीत हैं. रोजाना डेंगू के नये-नये मरीज मिल रहे हैं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरहरवा के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर कौशल किशोर सिंह ने कहा कि गांव में विभाग की ओर से 67 व्यक्तियों का ब्लड सैंपल […]

बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के बरहरवा पश्चिमी पंचायत के कहार पारा गांव में 28 सितंबर से फैली डेंगू से लोग भयभीत हैं. रोजाना डेंगू के नये-नये मरीज मिल रहे हैं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरहरवा के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर कौशल किशोर सिंह ने कहा कि गांव में विभाग की ओर से 67 व्यक्तियों का ब्लड सैंपल जांच को लेकर रांची व धनबाद पीएमसीएच भेजा गया है.
जांच रिपोर्ट आने के बाद रोगियों के इलाज की व्यवस्था की जायेगी. कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यदि रोगी पहुंचते हैं, तो उनका प्लेटलेट्स की व्यवस्था को लेकर जिला मुख्यालय भेजने की तैयारी की जायेगी. ब्लड की जरूरत होने पर जिला मुख्यालय स्थित ब्लड बैंक भेजा जायेगा.
रविवार को किया गया कीटनाशक का छिड़काव : इधर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पश्चिम पंचायत के कहार पारा गांव के अलावा बरहरवा पूर्वी व पश्चिमी पंचायत के सभी वार्डों में कुल सात टीमों नेकीटनाशक का छिड़काव किया. टीम प्रत्येक वार्ड के घर-घर जाकर छिड़काव किया.
वहीं रविवार को कई ग्रामीणों ने पश्चिम बंगाल के मालदा, मुर्शिदाबाद, जंगीपुर, बहरामपुर, कोलकाता, वर्धमान के अलावा भागलपुर मायागंज अस्पताल से कई रोगी को इलाज करवा कर वापस आये हैं. मरीजों के परिजनों का कहना है कि अभी स्थिति सामान्य है.
डेंगू का इलाज व दवाइयां चल रही है. ग्रामीणों का कहना है कि डेंगू का इलाज स्थानीय स्तर पर ना होना यह बहुत दुखद है. यदि पश्चिम बंगाल में इसका इलाज ना होता तो आज उक्त गांव में अनेकों की जाने भी जा सकती थी. इसके बावजूद भी विभाग अब तक ब्लड सैंपल लेकर ही उसका रिपोर्ट हम लोगों को नहीं दिया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >