झामुमो कार्यकर्ताओं का समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन, कहा
सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन की चेतावनी दी
राज्यपाल के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन
साहिबगंज : कच्चे तेल की कीमत घटने के बाद भी पेट्रोल व डीजल की कीमत में कमी नहीं आने व राज्य सरकार द्वारा लगाये गये टैक्स के विरोध में शनिवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने धरना दिया. इसका नेतृत्व झामुमो जिलाध्यक्ष एन इस्लाम ने किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पेट्रोल ओर डीजल पर वैट लगा कर आम लोगों महंगाई की बोझ लाद रही है. इसका विरोध झारखंड मुक्ति मोर्चा करता रहेगा. अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरफराज आलम ने कहा कि गरीबों को महंगाई से छूटकारा मिले. अगर सरकार ने हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन
किया जायेगा.
मौके पर दिनेश पासवान, इकबाल अली, सफाजुद्दीन अंसारी, रियाजुल अंसारी, शाहीद, रहमान, सरफराज आलम, राजकिशोर यादव, शीश मोहम्मद अंसारी, वारिस अनवर, जहांगीर आलम, मनोज तांती, नसीमुज्जमा, रजा आलम, मनोज कुमार साह, वसीरुद्दीन शेख, शाहीद नसीम, उमेश पांडेय, मो गुड्डू समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसके पूर्व राज्यपाल के नाम ज्ञापन डीसी को शिष्टमंडल ने सौंपा.
