रंगदारी नहीं देने पर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

साहिबगंज : शहर के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के लोहंडा में जाहेर स्थान की घेराबंदी के कार्य में अध्यक्ष के रूप मे चयनित तलु मुर्मू को कार्य कराने के लिए ग्रामसभा में सर्वस्मति से चुना गया था. इसी बीच शुक्रवार को देर शाम गांव के ही कुछ लोगों उनसे रंगदारी की मांग की. नहीं देने पर […]

साहिबगंज : शहर के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के लोहंडा में जाहेर स्थान की घेराबंदी के कार्य में अध्यक्ष के रूप मे चयनित तलु मुर्मू को कार्य कराने के लिए ग्रामसभा में सर्वस्मति से चुना गया था. इसी बीच शुक्रवार को देर शाम गांव के ही कुछ लोगों उनसे रंगदारी की मांग की. नहीं देने पर तलु मुर्मू की पिटाई कर दी. पत्नी लुखी किस्कू के साथ छेड़खानी की.

अस्पताल में इलाजरत तलु मुर्मू ने बताया कि प्राक्कलित राशि 1,58,4100 के तहत जाहेर स्थान बनाया जा रहा है. शिलान्यास विधायक ताला मरांडी ने पांच अक्तूबर को किया था. कई दिनों से 50,000 की रंगदारी मांगी जा रही थी. सूचना मिलते ही पूर्व मुखिया वीर कुमार मुंडा, पंचायत समिति सदस्य शिवा पहुंच कर घायल का इलाज कराया. थाना प्रभारी प्रदीप दास ने बताया कि आवेदन के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >