हादसा . महादेववरण पंचायत के निमगाछी गांव की घटना
मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के महादेववरण पंचायत के निमगाछी गांव स्थित करूबान पोखर में गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे आठ वर्षीय महेश कुमार लहेरी पोखर में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक महेश कुमार मिर्जाचौकी मध्य विद्यालय से पढ़ाई कर तीन चार साथी के साथ करुबान पोखर में नहाने गया था. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में जाकर डूब गया,
जहां दोस्तों ने देखा कि पोखर में दिखाई नहीं दे रहा है. तब जाकर गांव में महेश की डूबने की जानकारी की तभी आनन फानन में कई लोग पोखर में डुबकी लगा कर महेश को करीब एक घंटे खोजने के बाद शव पोखर से बाहर निकाला गया. लेकिन महेश दम तोड़ चुका था. इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. जबकि मृतक महेश की मां उषा देवी पिता मुन्ना लहेरी का रो-रो कर बुरा हाल है. महेश घर का तीसरा बेटा था. पहला कन्हैया कुमार दूसरा गणेश कुमार, चौथा सीता कुमारी थी.
