साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के बघवा कुआं के निकट बीती शाम गुप्त सूचना के आधार पर दो टाइगर मोबाइल के जवानों ने ऑटो समेत चार बोरा देसी शराब के 400 पीस पाउच जब्त किया है. जवानों को सूचना मिली कि आंगनबाड़ी के चावल को लेकर एक ऑटो जा रही है. जिसमें शराब है. ऑटो चालक लालचंद्र चौधरी ने बताया कि सकरीगली में आंगनबाड़ी केंद्र के लिये चावल ले जा रहे थे. लेकिन गांव के एक युवक ने चार बोरा में 400 पीस देशी शराब पाउच ले जाने की बात कही. हमें मालूम नहीं था कि इसमें शराब है. इधर नगर थाना पुलिस ने ड्राइवर व एक व्यक्ति को पकड़ कर पूछताछ कर रही है. देर शाम दोनों को जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही थी.
देसी शराब के 400 पाउच समेत ऑटो जब्त
साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के बघवा कुआं के निकट बीती शाम गुप्त सूचना के आधार पर दो टाइगर मोबाइल के जवानों ने ऑटो समेत चार बोरा देसी शराब के 400 पीस पाउच जब्त किया है. जवानों को सूचना मिली कि आंगनबाड़ी के चावल को लेकर एक ऑटो जा रही है. जिसमें शराब है. ऑटो […]
