20 घंटे तक ब्लैक आउट परेशानी. बेहाल रहे जिलावासी, पानी की भी समस्या हुई

साहिबगंज : साहिबगंज शहर में मंगलवार संध्या पांच बजे से बिजली आपूर्ति रही. इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं अंजुमननगर की घटना के बाद लोग ग्रिड पर पहुंच गये और जमकर हंगामा किया. इसके बाद रात 11:10 बजे से पूरे जिले की बिजली काट दी गयी. बुधवार सदर एसडीओ अमित प्रकाश, […]

साहिबगंज : साहिबगंज शहर में मंगलवार संध्या पांच बजे से बिजली आपूर्ति रही. इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं अंजुमननगर की घटना के बाद लोग ग्रिड पर पहुंच गये और जमकर हंगामा किया. इसके बाद रात 11:10 बजे से पूरे जिले की बिजली काट दी गयी.

बुधवार सदर एसडीओ अमित प्रकाश, सीओ रामनरेश सोनी, डीएसपी प्रदीप पॉल कच्छप, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद तिर्की, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी प्रदीप दास, झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सरफराज आलम, स्थानीय शिवसेना नेता मुरलीधर तिवारी, श्यामसुंदर पोद्दार, झाविमो नेता नौशाद आलम सहित कई लोग पहुंच कर बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी से बात की. बुधवार दोपहर 02:05 बजे बिजली बहाल की गयी. लोगों ने राहत की सांस ली.

ठप रही बिजली व्यवस्था
शहर के अंजुमन नगर में हुई घटना के बाद शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप रही. लगभग 20 घंटे तक बाधित बिजली व्यवस्था से शहर की सभी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी. इस कारण दैनिक कार्यों में भी लोगों को परेशानी हुई. सबसे अधिक परेशानी पानी की हो गयी. भाड़े पर जेनेरेटर ला कर लोगों को टंकी में पानी चढ़ाना पड़ा. वहीं कई मुहल्लों में कुआं या चापाकलों पर लंबी कतारों लगी रही. बिजली कटी रहने के कारण 70 प्रतिशत मोबाइल बंद हो गये. लोग एक दूसरे के हाल समाचार जानने के लिये बैचेन रहे. मोबाइल के कारण लोग दुनिया से कटे रहे.
दहशत में रहे बिजली कर्मी, बंद रहा कार्यालय
मंगलवार रात अंजुमन नगर में हुई घटना के बाद विद्युत कर्मी बुधवार को सारा दिन दहशत में रहे. विद्युत बोर्ड के सभी कार्यालय में दोपहर एक बजे तक ताला लटका रहा. वही विभागीय पदाधिकारी का मोबाइल स्वीच ऑफ या नॉट रिचेबुल रहा. इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता कार्यालय का एक पदाधिकारी नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि सर मंगलवार की घटना से पूरा विभाग इतना दहशत में है कि कोई भी कर्मी इस डर से कार्यालय नहीं आया.
चार्ज करने की समस्या, नहीं चल पायी ई रिक्शा
बंद रहे सभी कल-कारखाने
शहर में बाधित बिजली व्यवस्था के कारण शहर में चलने वाले सभी कल कारखाने बंद रहे. यहां तक कि आटा चक्की भी बंद रहा, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें और आइसक्रीम फैक्ट्री, कैफे भी बिजली के अभाव में बंद रहे.
बंद रहे शहर में 80 प्रतिशत ई-रिक्शा
बिजली से चार्ज होने वाले ई रिक्शा का बैट्री चार्ज नहीं होने के कारण शहर की अधिकांश ई रिक्शा बुधवार को नहीं चले. ई रिक्शा चालक संजय ने बताया कि हमलोग दिन भर चला कर रात में बैट्री चार्ज करते हैं, लेकिन रात भर बिजली नहीं रहने के कारण ई रिक्शा चार्ज नहीं हो सका.
बंद रहे सभी बिजली चलित यंत्र
पिछले 20 घंटे से शहर में बिजली बाधित रहने के कारण बिजली से चलने वाली सभी मशीन बंद रही. घरों में टीबी, एसी, मिक्चर, वाशिंग मशीन सहित अन्य यंत्र बंद रहे. जिससे महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हुई.
क्या कहते हैं बिजली कार्यपालक अभियंता
शहर में कुछ स्थानों पर फॉल्ट है, लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी है. पूरे जिले में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति होगी.
शैलेंद्र बेसरा, कार्यपालक अभियंता, साहिबगंज.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >