असामान्य रूप से बढ़ रही बालक के हाथ की हड्डी

साहिबगंज : सदर प्रखंड के समदासीज निवासी मुकेश मंडल के 12 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार मंडल के हाथ की हड्डी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है. भागलपुर, कहलगांव में डॉ दिगंबर को दिखाया, पर डॉ ने कहा कि 18 साल के बाद ही कुछ हो सकता है. हड्डी असामान्य रूप से बढ़ रही है. बालक मध्य […]

साहिबगंज : सदर प्रखंड के समदासीज निवासी मुकेश मंडल के 12 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार मंडल के हाथ की हड्डी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है. भागलपुर, कहलगांव में डॉ दिगंबर को दिखाया, पर डॉ ने कहा कि 18 साल के बाद ही कुछ हो सकता है. हड्डी असामान्य रूप से बढ़ रही है. बालक मध्य विद्यालय सकरीगली में पढ़ता है. वह सकरीगली आश्रम स्थित नानी के घर में रहता है. उसके मामा शंकर कुमार मंडल बताते है कि पिछले पांच वर्षों से संतोष के शरीर में परिवर्तन होने लगा. इधर रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ तिवारी ने इलाज के खर्च का बीड़ा उठाया है. तथा इलाज करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >