बरहरवा : थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमपाड़ा के समीप पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ पर एक स्कॉर्पियो जेएच16बी3768 की गति काफी तेज होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो बरहरवा से पाकुड़ की ओर जा रही थी. गाड़ी की गति काफी तेज होने के कारण ड्राइवर अपना संतुलन नहीं बना सका और भीमपाड़ा के समीप सड़क से नीचे खेत में जा गिरी. इस दौरान गाड़ी में मौजूद चालक व अन्य को हल्की-फुल्की चोटें आयीं.
भीमपाड़ा में स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल
बरहरवा : थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमपाड़ा के समीप पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ पर एक स्कॉर्पियो जेएच16बी3768 की गति काफी तेज होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो बरहरवा से पाकुड़ की ओर जा रही थी. गाड़ी की गति काफी तेज होने के कारण ड्राइवर अपना संतुलन नहीं बना सका और भीमपाड़ा के समीप […]

बस के धक्के से मवेशी घायल : बोरियो . थाना क्षेत्र के बोरियो-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर मोंगरा गांव के पास बुधवार शाम बोरियो की ओर आ रही बस की चपेट में आकर अप्रोल निवासी उचित सिंह का भैंस घायल हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे तक मुआवजे की मांग को लेकर बस को रोके रखा. सूचना पर घटना स्थल पहुंची बोरियो पुलिस ने मामले को शांत कराया गया.