हादसे में एक की मौत, चार घायल

फरक्का एनएच-80 पर सिरासीन के पास ऑटो व ट्रक की टक्कर बरहरवा : थाना क्षेत्र के फरक्का एनएच-80 सिरासीन समीप एक ऑटो और ट्रक में सीधी टक्कर से चालक सहित एक की मौत हो गयी. जबकि चार लोग बुरी तरह घायल भी हो गये. जानकारी के अनुसार फरक्का की ओर से एक ऑटो जेएच 16बी […]

फरक्का एनएच-80 पर सिरासीन के पास ऑटो व ट्रक की टक्कर

बरहरवा : थाना क्षेत्र के फरक्का एनएच-80 सिरासीन समीप एक ऑटो और ट्रक में सीधी टक्कर से चालक सहित एक की मौत हो गयी. जबकि चार लोग बुरी तरह घायल भी हो गये. जानकारी के अनुसार फरक्का की ओर से एक ऑटो जेएच 16बी 2358 बरहरवा की ओर आ रही थी.
इसी दौरान सिरासीन समीप तेज गति से बरहरवा की ओर से आ ट्रक की सीधी टक्कर हो गयी. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. वहीं ऑटो चालक शिव कुमार पंडित (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी.
वहीं बैदुल शेख (55), खुश मोहम्मद (45), वेदा नूर बीबी (45), हुसैन शेख (45) गंभीर रूप से घायल हो गये. हुसैन की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. सभी घायलों को इलाज हेतु सीएचसी बरहरवा लाया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया है. वहीं बरहरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >