प्रखंडों में धूमधाम से की गयी पूजा

बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा बड़े धूमधाम से रविवार को मनाया गया. इस बार लोगों ने दो दिन विश्वकर्मा पूजा मनाया. क्षेत्र के विभिन्न क्रशर मशीन, लेद, माइंस, बरहरवा रेलवे परिसर तथा वाहन मालिकों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना किया. पतना प्रतिनिधि के अनुसार पतना प्रखंड […]

बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा बड़े धूमधाम से रविवार को मनाया गया. इस बार लोगों ने दो दिन विश्वकर्मा पूजा मनाया. क्षेत्र के विभिन्न क्रशर मशीन, लेद, माइंस, बरहरवा रेलवे परिसर तथा वाहन मालिकों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना किया. पतना प्रतिनिधि के अनुसार पतना प्रखंड के विभिन्न इलाकों में विश्वकर्मा पूजा शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया गया.

कोटालपोखर प्रतिनिधि के अनुसार कोटालपोखर, गुमानी, मिर्जापूर आदि क्षेत्रों में विश्वकर्मा पूजा मनाई गयी. कोटालपोखर ट्रक मालिकों द्वारा शांति मोड़ के समीप भगवान विश्वकर्मा की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना किया गया. लोगों द्वारा अपने-अपने घरों में वाहनों पर फूल माला चढ़ा कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की. बरहेट प्रतिनिधि के अनुसार बरहेट बाजार सहित आस-पास के विभिन्न क्षेत्रों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूम-धाम के साथ मनाई गयी. उधवा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के राधानगर, बेगमगंज सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिमा स्थापित कर धूम-धाम के साथ विश्वकर्मा पूजा किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >