अब मछली पालन के लिए तालाब बना कर देगी सरकार

साहिबगंज : जिले में मत्स्य पालकों को जल्द ही तालाब बना कर दिया जायेगा. जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में साहिबगंज जिले में 13 नये तालाब बनवाने की योजना को स्वीकृति दी है. इसमें तीन तालाब अनुसूचित जाति के लाभुकों के लिए आरक्षित रहेगा. जबकि शेष […]

साहिबगंज : जिले में मत्स्य पालकों को जल्द ही तालाब बना कर दिया जायेगा. जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में साहिबगंज जिले में 13 नये तालाब बनवाने की योजना को स्वीकृति दी है. इसमें तीन तालाब अनुसूचित जाति के लाभुकों के लिए आरक्षित रहेगा. जबकि शेष 10 तालाब अनुसूचित जनजाति व अन्य जातियों के लिए उपलब्ध होगी. सभी तालाब तीन लाख रुपये की लागत से बनेगा. यह योजना चयनित लाभुकों को 90 फीसदी अनुदान पर उपलब्ध होगा.

तालाब निर्माण योजना में 10 फीसदी राशि लाभुकों को सहयोग के रूप में लगानी होगी. वैसे लोग जिनके पास अपनी जमीन उपलब्ध हो, इस योजना में आवेदन के पात्र होंगे. जिला परिषद अध्यक्ष की अनुशंसा पर लाभुकों का अंतिम रूप से चयन की जायेगी.

विभाग को मिले 54 आवेदन : सरकार के निर्देश पर जिला मत्स्य पालक विभाग ने तालाब योजना के लिए बीते मई माह से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी. अब तक विभाग को कुल 54 आवेदन प्राप्त हुए थे. विभागीय टीम ने आवेदनों की जांच के बाद आवेदकों की जमीन की उपलब्धता व अन्य संसाधनों की भी जांच की. जांच के बाद अंतिम रूप से 19 आवेदकों की दावेदारी को सही पाया है. विभाग ने उक्त चयनित 19 आवेदकों में 13 लाभुकों का अंतिम रूप से चयन के लिए जिला परिषद अध्यक्ष रेणुका मुर्मू के समक्ष रखा है. जिनकी अनुशंसा पर अंतिम रूप से योजना के लाभुकों का चयन होगा.
साहिबगंज में बनेंगे 13 तालाब
एक तालाब की खुदाई की लागत होगी तीन लाख
तीन तालाब अनुसूचित जाति के लाभुकों के लिए आरक्षित रहेगा
10 तालाब अनुसूचित जनजाति व अन्य जातियों के लिए उपलब्ध होगी
क्या कहते हैं जिला मत्स्य पदाधिकारी
यह सरकारी की एक अच्छी योजना है. छोटे-छोटे मत्स्य पालक इसका लाभ उठा कर समृद्ध बन सकते हैं.
जयंत रंजन, जिला मत्स्य पदाधिकारी
क्या कहती हैं जिला परिषद अध्यक्ष
जल्द की अंतिम रूप से 13 लाभुकों का चयन कर योजना शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की जायेगी.
रेणुका मुर्मू, जिला परिषद अध्यक्ष

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >