राजमहल में भी 225 मामले निष्पादित

राजमहल : राजमहल व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन एडीजे प्रथम राजीव रंजन के अध्यक्षता में किया गया. एडीजे प्रथम श्री रंजन, एसडीजेएम नीरज कुमार, एसीजेएम सत्यपाल, जेएम प्रथम आरके पांडे व अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का उदघाटन किया. अदालत में 225 मामले का निष्पादन […]

राजमहल : राजमहल व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन एडीजे प्रथम राजीव रंजन के अध्यक्षता में किया गया. एडीजे प्रथम श्री रंजन, एसडीजेएम नीरज कुमार, एसीजेएम सत्यपाल, जेएम प्रथम आरके पांडे व अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का उदघाटन किया. अदालत में 225 मामले का निष्पादन कर 57 लाख 64 हजार 270 रुपये की वसूली की गयी.

बैंक से संबंधित 165, विद्युत विभाग के तीन, एमभी एक्ट के पांच, एसडीओ के न्यायालय से 16, एसीजेएम के तीन, जेएम प्रथम के तीन, एसडीजेएम के पांच, जेएम प्रथम के छह मामले का निष्पादन किया गया. मौके पर एसडीओ चिंटूदोराई बुरू, एपीपी राजीव उपाध्याय, विद्युत जेई विदेश मांझी, अधिवक्ता अनंत कुमार राय, देवाशीष पांडे, ओमप्रकाश सिंह, शरद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >