साहेबगंज जिले में करें कोल ब्लॉक की खोज, बोले खान सचिव

साहिबगंज: जिले में खनन विभाग कोल क्षेत्र का खोज करें. इससे इस जिले का भी व्यवसायिक विकास हो सके. उक्त बातें गुरुवार को झारनेट के माध्यम से वीडियो कांफ्रेंस में भूतत्व एवं खान सचिव सुनील वर्णवाल ने कही. गुरुवार को आयोजित वीडियो कांफ्रेस में खान सचिव खान क्षेत्रो के जमीन प्रकृति कीसमीक्षा किये. इस क्रम […]

साहिबगंज: जिले में खनन विभाग कोल क्षेत्र का खोज करें. इससे इस जिले का भी व्यवसायिक विकास हो सके. उक्त बातें गुरुवार को झारनेट के माध्यम से वीडियो कांफ्रेंस में भूतत्व एवं खान सचिव सुनील वर्णवाल ने कही. गुरुवार को आयोजित वीडियो कांफ्रेस में खान सचिव खान क्षेत्रो के जमीन प्रकृति कीसमीक्षा किये.

इस क्रम में दुमका, पाकुड़ सहित कई जिला में आवंटित कोल ब्लॉक क्षेत्र में वनल विभाग की जमीन व अन्य मामले सामने आये है. इसकी जिलास्तर पर जांच कर रिपोर्ट मांगी है.

वहीं साहिबगंज में भी कोल ब्लॉक की संभावना को देखते हुये खनन विभाग को कोल क्षेत्र खोजने की जिम्मेदारी दी है. वीसी में खान सचिव सुनील वरणवाल, खान आयुक्त अबुबक्र सिद्दिकी व साहिबगंज से डीएफओ मनीष तिवारी, डीएमओ कृष्ण कुमार किस्कू, खान निरीक्षक आशीष काक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >