रेल महाप्रबंधक ने साहिबगंज स्टेशन का किया निरीक्षण, कहा
शौचालय की टंकी पर ब्लीचिंग देख भड़के जीएम
खामियों को अिवलंब दूर करने का दिया निर्देश
साहिबगंज : हावड़ा जोन के रेल महाप्रबंधक हरेंद्र रांव सहित कई बड़े रेल अधिकारी गुरुवार को विशेष सैलून से पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह साहिबगंज पहुंचे. स्थानीय रेल अधिकारियों ने बूके देकर सम्मानित किया. जीएम सहित रेल अधिकारी व मालदा डीआरएम मोहित सिन्हा ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया. क्रम में कई चीजों में खामियां पायी. जिसे अविलंब दूर करने की बात कही. जीएम पार्सल काउंटर, टिकट काउंटर, साधारण प्रतिक्षालय के हाल से भी अवगत हुए.
वहीं स्टेशन परिसर के मुख्य गेट से निकल कर बाहरी क्षेत्रों में रेलवे की बेकार पड़ी जमीन को भी जायजा लिया. जिसे लेकर डीआरएम से यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर इसकी उपयोगिता करने की बात कही. उन्होंने कहा कि जमीन को उपयोगिता में लाते हुए यात्रियों की सुविधाओं को और बढ़ाई जाय. इसे लेकर अधिकारी रणनीति बनायें. इधर जीएम सहित कई रेलवे अधिकारी के काफिले को देख बेटिकट यात्री मजिट्रेट चेकिंग समझ भागा-भागी करने लगे. शौचालय टंकी पर ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव को देख कर जीएम भड़क गये. मौके पर सीनियर डीओएम राजीव रंजन, स्थानीय अधिकारी एइएन परविंदर सिंह, एएमइ धर्मेंद्र शाक्या, स्टेशन प्रबंधक एसके झा सहित हावड़ा व मालदा के कई बड़े अधिकारी, आरपीएफ व जीआरपी पुलिस बल मौजूद थे. इस्टर्न चेंम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष नवीन भगत के नेतृत्व में गुरुवार को हावडा के जीएम को नै सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा. जिसमें साहिबगंज से हावड़ा के बीच के लिये एसी चेयर कार इंटरसिटी खोलने, रांची के लिये इंटरसिटी देने, गया-कामख्या एक्सप्रेस को प्रतिदिन करने की मांग की.
