स्कूलों व कॉलेज में भी घुसा बारिश का पानी

मौसम . जिले में पिछले 30 घंटों से हो रही बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त जिले में 30 घंटों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है. कई प्रमुख मार्गों पर बारिश का पानी भर गया है. हालात यह है कि बारिश का पानी स्कूलों व कॉलेज परिसर में भी भर गया है. इस कारण […]

मौसम . जिले में पिछले 30 घंटों से हो रही बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त

जिले में 30 घंटों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है. कई प्रमुख मार्गों पर बारिश का पानी भर गया है. हालात यह है कि बारिश का पानी स्कूलों व कॉलेज परिसर में भी भर गया है. इस कारण छात्र-छात्राओं को जूते-चप्पल हाथ में लेकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है.
साहिबगंज : जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से जन-जीवन प्रभावित है. कई प्रमुख सड़कों पर जलजमाव से परेशानी हो रही है. हालांकि किसान धनरोपणी कार्य में तत्परता से जुट गये हैं. वहीं बरहरवा व राजमहल के निचले इलाके में पहाड़ी से आ रहे पानी की वजह से कई जगह जल जमाव की स्थिति पैदा हुई है, परंतु इससे कोई क्षति नहीं हुई है. पहाड़ी नदियों गुमानी, करणी व भोरंग का जलस्तर बढ़ रहा है. परंतु उफनाई नदी से आसपास कोई जल जमाव नहीं हुआ है
. गंगा नदी के किनारे के 78 गांवों के अलावा चार प्रखंडों के दियारा क्षेत्र में बसे लोग संभावित बाढ़ को लेकर सतर्क हैं. शहर में पिछले 30 घंटो से हो रही बारिश के कारण साहिबगंज महाविद्यालय के प्रांगण जलमग्न हो गया. जबकि रेलवे हाइ स्कूल में बच्चे जूते-मौजे खोल कर स्कूल गये. नॉर्थ कॉलोनी पीरदरगाह, भरतिया कॉलोनी, पोखरिया, पचगढ़, झरना कॉलोनी, टमटम स्टैंड पुल के नीचे, रसूलपुर दहला, पुरानी साहिबगंज, कमलटोला, अनुमान नगर, टाउन हॉल के पीछे सड़क, कॉलेज रोड के मार्केट में जलमग्न हो गया है. जिससे आम लोगों को लगभग एक फीट के पानी के अंदर से आना जाना पड रहा है. पूरे शहर में नगरपालिका की पोल खुल गयी है. चहुंओर गंदगी का अंबार लगा है. इधर नप पदाधिकारी रामनरेश सोनी ने कहा कि जल्द ही कचरा हटवाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >