साहिबगंज : पतंजलि योग समिति की ओर से बड़ी कोदरजन्ना में आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर बुधवार को योग व हवन यज्ञ के साथ संपन्न हो गया. मौके पर योग के जिला प्रचारक सावंत शेखर संतोष उपस्थित थे. श्रावणी मास के शुभ बेला पर सभी लोगों ने यज्ञ हवन कर प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया. अंतिम दिन लोगों को स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने के लिये प्रेरित किया गया. इस अवसर पर ग्राम समिति का गठन किया गया, जिसका नाम भारत स्वाभिमान ग्राम समिति रखा गया है.
इसके ग्राम प्रभारी- सिकंदर सिंह व सह प्रभारी- रवींद्र ठाकुर बनाये गये हैं. जबकि जगदीश मंडल, राधा मंडल, रंजीत कुमार, योग शिक्षक सिकंदर सिंह, बिक्की कुमार, गणेश कुमार, रेखा देवी, भीम प्रसाद सिंह का चयन कार्यकारिणी सदस्य के रूप में किया गया है. इस अवसर पर दर्जनों लोग उपस्थित थे.
